Taja Report

फीस ना दे पाने पर 12वीं के छात्र का चोटा काटने व माथे से तिलक हटाने पर छात्र ने की आत्महत्या, विरोध में धरना

मुजफ्फरनगर । फीस ना दे पाने पर 12वीं के छात्र का चोटा काटने व माथे से तिलक हटाने और छात्र को प्रताड़ित करने पर आहत छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना के विरोध में सैकड़ो ग्रामीण इंसाफ के लिए धरने पर बैठ गए।

जनपद मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गाँव दुर्गनपुर खेड़ा में सेकड़ो की तादाद में ग्रामीणों ने जेके एकेडमी पर धरने पर बैठे ग्रामीणों व परिजनोंं ने स्कूल प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल पर फीस न देने पर 12 वी के छात्र को थप्पडों से पीटा व हाथ पैर बांधे,प्रताड़ित कर, छात्र का चोटा काट दिया। इससे आहत छात्र भीम ने फाँसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। स्कूल प्रबंधक स्कूल का ताला लगाकर फरार हो गया। सैकड़ो बच्चों की शिक्षा अधर में लटक गई। इससे पहले भी स्कूल प्रिंसिपल राहुल पवार व वाइस प्रिंसिपल दिलशाद के चर्चे सामने आ चुके हैं। घटना के विरोध में सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों द्वारा एकेडमी के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह सड़कों को भी जाम करेंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *