फिलीपींस । भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. शुक्रवार (17 अक्टूबर 2025) को मिंडानाओ क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी पुष्टि जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने की है. फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में 1 हफ्ता पहले भीषण 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया था. अब 6.1 तीव्रता का यह झटका उसी क्षेत्र में दर्ज किया गया है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं. यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र के अनुसार, यह भूकंप 62 किलोमीटर की गहराई में आया था.
Author: Taja Report
Post Views: 93


