Taja Report

फर्जी जज आयशा परवीन की एक और फोटो  वायरल

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के ग्राम दधेडु कला निवासी फर्जी जज निकली आयशा परवीन की एक और फोटो  वायरल हो रही है। इसमें वह कोर्ट रूम से बाहर खड़े होकर फोटो खिंचवा रही है।

बिजनौर में फर्जी जज आयशा और पेशकार बनकर आए वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने फर्जी जज और वकील को जेल भेज दिया था। विस्तृत जांच के लिए पुलिस की एक टीम जनपद रामपुर भी गई। गत शुक्रवार की देर शाम एचएफडीसी बैंक के शाखा प्रबंधक अतुल द्विवेदी ने फर्जी जज आयशा परवीन और वकील अनस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि मुजफ्फरनगर के गांव दधेडू कलां की रहने वाली आयशा परवीन ने खुद को न्यायाधीश बताया और जनपद रामपुर में तैनात होने की बात कही। साथ में आए वकील अनस निवासी किशनवास थाना मंडावर बिजनौर ने जज का पेशगार बताया। बैंक में 35 लाख के पर्सनल लोन के लिए आयशा परवीन की ओर से आवेदन किया गया था।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *