Taja Report

प्लास्टिक कचरे का भंडारण करने पर तीन गोदामों को सील किया

मुजफ्फरनगर। प्लास्टिक कचरे को लेकर प्रदूषण बोर्ड की चल रही कार्रवाई की कड़ी में तीन स्थानों पर कार्रवाई हुई। जांच में टीम को बिना एनओसी प्लास्टिक कचरे का भंडारण करने पर तीन गोदामों को सील किया गया।

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम ने प्लास्टिक कचरे का भंडारण करने वाले लोगों की जांच के लिए अभियान चलाया। जेई राजा गुप्ता व अन्य कर्मचारियों ने बिलासपुर स्थित उसमान के गोदाम में कचरे का भंडारण पकड़ा। इस दौरान वहां प्लास्टिक के कचरे का भी भंडारण मिला, जिसे टीम पर सील कर दिया। इसक अलावा टीम को एनएच-58 पर एमजी पार्किंग में प्लास्टिक का गोदाम मिला। सिप्पी गुप्ता पर कार्रवाई करते हुए गोदाम का सील किया। वहीं एक अन्य स्थान पर जाबिद के प्लास्टिक कचरा गोदाम को भी सील किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *