Taja Report

प्रदूषण फैलाने वाले कचरे के ट्रक आए तो ट्रक आए तो उनके टायर भाला घुसेडकर फोड दिए जाएंगे

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जिले में प्रदूषण फैलाने वाला कचरा नहीं आने दिया जाएगा। इसके ट्रक आए तो उनके टायर भाला घुसेडकर फोड दिए जाएंगे।

जिले में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ जट मुझेड़ा में हुई भाकियू की पंचायत में राकेश टिकैत ने कहा गया कि कूड़ा-करकट लेकर आने वाले ट्रकों को जिले की सीमा में घुसने नहीं दिया जाएगा। प्रशासन या तो खुद रोक ले, अन्यथा किसान खुद सड़कों पर उतरकर इन ट्रकों के टायर फोड़ने का काम करेंगे। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाकियू अब ग्रीन मुजफ्फरनगर और क्लीन मुजफ्फरनगर का विशेष अभियान चलाएगी। आरडीएफ के नाम पर औद्योगिक इकाइयों में जलाए जा रहे कूड़ा-करकट के खिलाफ अब किसान संगठन लामबंद हो गए है । भाकियू अराजनैतिक के बाद बुधवार को भाकियू टिकैत ने जट मुझेडा में पंचायत कर अपना आक्रोश जताया। किसान नेताओं का कहना था कि आरडीएफ के नाम पर जिले भी बाहरी प्रदेशों से लाया जा रहा कूड़ा-करकट जलाया जा रहा है, जिसने जिले की आबोहवा बिगाड़ दी है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाकियू अब जिले को प्रदूषण से मुक्त कराकर ही दम लेगी। ग्रीन मुजफ्फरनगर और क्लीन मुजफ्फरनगर के नाम से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। सात साल पहले भी किसानों के सहयोग से ऐसा अभियान चलाया गया था। पहले फैक्ट्रियों में कोयला, गैस आदि जलती थी, अब रोजमर्रा आने वाला कई सौ ट्रक कूडा करट जलाने में प्रयोग किया जा रहा है, जिसने यहां के हवा को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन खुद ही इन ट्रकों को रोक ले, अन्यथा किसान टायर फाड़ने का काम करेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस जमीन पर टायर फैक्टी चल रही है. उसका भी पता करना चाहिए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *