आगरा। देश की बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। राहत की बात ये है कि अभी इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनी ने सादा पेट्रोल के दाम अभी नहीं बढ़ाए हैं। हालांकि निजी कंपनी के दाम बढ़ाने के बाद अब इनके भी रेट बढ़ सकते हैं।
ज्यादातर कंपनियों ने पंप की रोजाना की बिक्री के अनुपात में सप्लाई शुरू कर दी है। पूर्व में पंप मालिकों की डिमांड और पंप की रिजर्व क्षमता के अनुसार तेल की सप्लाई की जाती थी। पंप मालिकों ने बताया कि तेल की कमी नहीं है। पहले जितनी बिक्री हो रही थी, उतनी अब भी कर रहे हैं, लेकिन डर की वजह से लोग ज्यादा खरीद कर रहे हैं, जिससे परेशानी आ रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 462