मुज़फ्फरनगर । पूर्व विधायक शाहनवाज राना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व विधायक शाहनवाज राना के पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जेल में मोबाईल पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व में जेल में बंद शाहनवाज राना क़ो जेल में मोबाइल पहुंचाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। अधिकारियों ने कहा कि पूर्व विधायक शाहनवाज़ राणा के बेटे अब्दुल अहद राणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब्दुल ने मुजफ्फरनगर जेल में बंद अपने पिता को मोबाइल पहुंचाया था। इसके अलावा, जीसीटी टीम पर हुए हमले के मामले में भी शाहनवाज़ राणा के साथ ही बेटे अब्दुल अहद का भी नाम था। 8 महीने पहले उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
Author: Taja Report
Post Views: 537


