मुजफ्फरनगर। बिजनौर से पूर्व विधायक शाहनवाज राणा ने आजाद समाज पार्टी (एएसपी) ज्वाइन कर ली है। शाहनवाज राणा पहले राष्ट्रीय लोक दल से जुड़े हुए थे।
पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के सामने जीआईसी ग्राउंड में आयोजित “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ महारैली” में उन्होंने इसका ऐलान किया। चंद्रशेखर ने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस ने इस कार्यक्रम को हल्के में लिया है जिसके कारण उन्होंने इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था नहीं कराई।
Author: Taja Report
Post Views: 351


