झांसी । पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत 13 कांग्रेसियों को ढाई साल की सजा हुई है। झांसी में MP/MLA कोर्ट ने 12 साल पुराने केस में शुक्रवार की शाम फैसला सुनाया। सभी पर जुर्माना भी लगाया है।
फैसले के बाद प्रदीप जैन भावुक हो गए और कोर्ट के बाहर ही फफक-फफक कर रो पड़े। पूर्व मंत्री ने कहा, मुझे अपनी सजा का दुख नहीं है। लेकिन मेरे साथ जो बाकी लोगों को सजा दी गई है, वह हमारे लिए सबसे बड़ा दुख है।
Author: Taja Report
Post Views: 239

