हैदराबाद। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।शुक्रवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल विष्णु देव वर्मा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री सहित कई प्रमुख नेता व मंत्री मौजूद थे। अजहरुद्दीन के शामिल होने के साथ मंत्रिमंडल में अब कुल 16 सदस्य हो गए हैं, जबकि दो और पद खाली हैं। विधानसभा के आकार के अनुसार तेलंगाना में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 131


