Taja Report

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया

लखनऊ। बीती रात करीब 1:52 बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही ट्रेन से शाहजहांपुर स्टेशन पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुनियोजित ऑपरेशन के तहत पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की यह गिरफ़्तारी देवरिया जिले में दर्ज उस मुकदमे के सिलसिले में हुई है, जो कथित तौर पर जमीन के लेन–देन और धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जब अमिताभ ठाकुर उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे, उस समय एक जमीन खरीद से जुड़े प्रकरण में उनके खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए। बाद में उसी मामले में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत देवरिया में एफआईआर दर्ज की गई और जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित की गई। इसी SIT ने लखनऊ पुलिस के साथ समन्वय कर सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस की और सीतापुर–शाहजहांपुर बॉर्डर बेल्ट में ट्रेन को ट्रैक करते हुए यह कार्रवाई की।

देवरिया के मामले के अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाने में भी पूर्व आईपीएस के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज है। यहां भी धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात जब अमिताभ ठाकुर लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुए, उसी दौरान SIT और तालकटोरा थाना पुलिस को उनके सफर की जानकारी मिली। इसके बाद दोनों टीमों ने मिलकर ट्रेन की रूट मॉनिटर की और शाहजहांपुर स्टेशन पर उतरवाकर उन्हें गिरफ्तार किया। फिलहाल SIT द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *