Taja Report

पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्राओं को पुलिस अधीक्षक अपराध ने सम्मानित किया

मुजफ्फरनगर। 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में आयोजित अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्राओं को पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर द्वारा सम्मानित किया गया।

पुलिस मॉडर्न स्कूल, मुजफ्फरनगर के छात्र/छात्राओं द्वारा 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में आयोजित अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न 17 विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया, जिसमें पुलिस मॉडर्न स्कूल, मुजफ्फरनगर के कुल सात विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में सहभागिता की।

प्रतियोगिता में पुलिस मॉडर्न स्कूल, मुजफ्फरनगर की कक्षा 7 की छात्रा देवांशी वर्मा पुत्री श्री विशाल वर्मा ने टॉय मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 4 की छात्रा माही पुत्री श्री अश्विनी सागर ने कैलीग्राफी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया। उक्त दोनों छात्राओं को आज पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु सिद्धार्थ महोदया द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *