लखनऊ। अपराधियों के विरुद्ध अभियान में दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए।
उत्तर प्रदेश एसटीएफ की शातिर बदमाश सिराज के साथ सहारनपुर में हुई मुठभेड़ में सिराज मारा गया। शातिर बदमाश सिराज सुल्तानपुर से हत्या में वांछित था और एक लाख का इनामी था।
दूसरी ओर बुलंदशहर में 50 का इनामी बदमाश ज़ुबैर उर्फ पीटर मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही भी हुआ घायल। मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर का इनामी का साथी मौके से फरार, काम्बिंग जारी है। इनामी से एक पिस्टल, ज़िन्दा व खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। बुलंदशहर देहात थाने से लूट की घटना में मेरठ निवासी ज़ुबैर उर्फ पीटर वांछित था।
ज़ुबैर पर लूट, डकैती, चोरी और गैंगस्टर जैसे 47 गंभीर आपराधिक मामले बताये जा रहे हैं । वह रात में साथी के साथ फिर देहात थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने आया था। पुलिस द्वारा रोकने पर बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर वापस मेरठ की ओर भाग रहे थे।आर-टी सैट पर सूचना फ़्लैश होने के बाद गुलावठी पुलिस भी मौके पर पहुंची। देहात और गुलावठी पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इनामी ज़ुबैर मारा गया।

