मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के NH 58 पर फलौदा के निकट भैसानी कट पर दिल्ली से हरिद्वार जा रहे वैगनआर गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में चार सवारियां बैठी हुई थी। फलौदा के पास गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गई जिससे मौके पर ही महिला व उनके पति की मौत हो गई। दो कार सवार घायल हो गए पुलिस ने जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है । दिल्ली निवासी तुलसी राम गौड़ अपने परिवार के साथ हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। मुजफ्फरनगर में हाईवे पर यह भयानक हादसे में तुलसीराम व उनकी पत्नी संतोष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की गति बहुत तेज थी। दिल्ली के बसंत विहार निवासी तुलसी राम गौड़ (60) अपनी पत्नी संतोष देवी (55) व पुत्री गीता (26), पुत्र नीतीश (25) और तीन साल की बच्ची काशवी के साथ वैगनआर में सवार थे। कार नीतीश चला रहा था।


