Taja Report

पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दी 8260 करोड़ की योजनाओं की सौगात

देहरादून। उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम प्रदेश को कई परियोजनाओं की सौगात दी। गढवाली में अपना संबोधन शुरू करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य का गठन लंबे संघर्ष का प्रतिफल है।

वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में रजत जंयती समारोह के मुख्य कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि मेरा उत्तराखंड से कितना गहरा लगाव है, आप सब जानते हैं। जब मैं यहां आता था तो लोगों की लगन, ललक मुझे प्रेरित करती थी। उसने मुझे सही मायनों में उत्तराखंड की सामर्थ्य से परिचित कराया। ये उत्तराखंड के उत्कर्ष का कालखंड है। जब उत्तराखंड नया बना था तब चुनौतियां कम नहीं थी। संसाधन सीमित थे, बजट नहीं होता था। ज्यादातर जरूरत केंद्र की मदद से पूरी होती थी। आज बदलाव आया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रजत जयंती समारोह में मौके पर उत्तराखंड को 8260 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ीं हैं। उन्होंने 28,000 किसानों के खाते में फसल बीमा योजना की 62 करोड़ रुपये की रकम भी जारी की। उन्होंने उत्तराखंड के विकास से जुड़ीं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही विभिन्न हितधारकों से संवाद भी किया। स्मारक डाक टिकट जारी करने के बाद पीएम ने जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले उत्तराखंड का बजट चार हजार करोड़ था। आज ये बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये को पार कर चुका है।

कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश बना है। बिजली उत्पादन चार गुना ज्यादा हो गया है। यहां रोड कनेक्टिविटी पर बेहतर काम हो रहा है। सड़कों की लंबाई बढ़कर दोगुनी हो गई है। प्रदेश में हवाई यात्रा को बढ़ावा मिला है। पहले हवाई जहाज से छह महीने में चार हजार यात्री आते थे। अब एक दिन में चार हजार यात्री हवाई जहाज से आते हैं

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *