मुंबई। मुंहफट कलाकार राखी सावंत ने पाकिस्तान के युवक से निकाह करने की तैयारी कर ली है।
टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में राखी ने दावा किया है कि वह पाकिस्तान गई थीं। उन्होंने कहा, “मेरे पास पाकिस्तान से रिश्ते आ रहे हैं। जब मैं पाकिस्तान गई थी तब उन्होंने मेरी हालत देखी थी। उन्होंने देखा था कि मुझे मेरी पिछली शादियों में कितना परेशान किया गया।”
इसके बाद, राखी को भारत-पाक के रिश्तों के बारे में बताया गया। राखी ने दुबई और अमेरिका जैसी जगहों पर बसे भारतीयों और पाकिस्तानियों का उदाहरण दिए। इतना ही नहीं, राखी ने ये भी कहा कि इस तरह के मिलन से दोनों देशों के बीच शांति बढ़ेगी। राखी बोलीं, “भारतीय और पाकिस्तानी एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। मुझे पाकिस्तानी लोग बहुत पसंद हैं। वहां मेरे बहुत फैंस हैं।” इसके बाद, राखी ने अपने कथित प्रेमी डोडी खान के बारे में बात की। राखी ने कहा, “हमारी इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ पाकिस्तान में शादी होगी। रिसेप्शन भारत में होगा और हम अपने हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड जाएंगे। फिर हम दुबई में बस जाएंगे।” डोडी खान पाकिस्तानी हैं। वह पाकिस्तान के पॉपुलर एक्टर और मॉडल हैं। डोडी खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने इंस्टाग्राम पर राखी के लिए कई वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं।

