Taja Report

पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर घर में ही दफ्न कर दिया

शामली। जिले के कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में पांच दिन से लापता महिला और उसकी दो बेटियों की हत्या कर घर में ही दफ्न करने के मामले में पुलिस ने घर में खुदाई कर शवों को निकाल लिया है।

मां और दो बेटियां पांच दिन से लापता थी। उसके पति को गिरफ्तार किया गया तो पुलिस पूछताछ में कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी फारुख ने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी ताहिरा और दो बेटियों की हत्या कर उनके शव घर के आंगन में दबा दिए। फारुख ने बताया कि उसने पत्नी ताहिरा और बड़ी बेटी आफरीन की गोली मारकर हत्या की, जबकि दूसरी बेटी सहरीन की गला घोंटकर जान ले ली। इसके बाद तीनों शवों को घर के आंगन में शौचालय के लिए पहले से बनाए गए गड्ढे में दबा दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *