मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के समाधान को लेकर बुलाई गई पंचायत के दौरान बवाल हो गया। जानकारी के अनुसार छपार निवासी शान पुत्र शेर अली की शादी करीब दो वर्ष पूर्व फरीन पुत्री दिलशाद से हुई थी। इसी विवाद को लेकर पंचायत चल रही थी, तभी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि लड़की पक्ष पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए और वाहनों में तोड़फोड़ से नुकसान हुआ।
पुलिस ने मामले में 10–15 नामजद व 20–25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी मोहित सहरावत ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, शेष की तलाश जारी है।
Author: Taja Report
Post Views: 45


