लखनऊ। पति पत्नी और तीन बच्चों की मौत से पूरा गांव हिल उठा। शुक्रवार की सुबह इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला। दंपती के साथ तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल और भारी भीड़ लग गई।
घटना श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर की है। शुक्रवार की सुबह पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला। पति पत्नी और तीन बच्चों का शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय, सीओ भारत पासवान मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 12

