Taja Report

पचास हजार का ईनामी मुठभेड़ में मारा गया

आजमगढ़। शातिरों के खिलाफ अभियान में पुलिस-एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ₹50,000 का इनामी अपराधी वाकिफ ढेर हो गया। उसके तीन साथी फरार हो गये। वाकिफ के खिलाफ कई जिलों में 44 से अधिक वारदातें दर्ज हैं।

शुक्रवार को सुबह एसटीएफ, स्वाट टीम और थाना सिधारी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव के पास पुलिया के पास बदमाशों को घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से भागने में सफल रहे। घायल वाकिफ की बाद में मौत हो गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *