मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अर्न्तगत 02 अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 261 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की। इसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रूपये कीमत बताई गई है।
जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 09.12.2025 को थाना बुढाना पुलिस टीम भसाना मील से नदी मंदिर जाने वाले रास्ते पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति भसाना मील से नदी मंदिर जाने वाले रास्ते पर पीर खडे हुए दिखाई दिये। जैसे ही पुलिस टीम संदिग्धों के पास पहुंची वे संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों का पीछा किया गया तथा उन्हे आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 261 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम विकास पुत्र इन्द्रपाल नि0 टांडा माजरा थाना बुढाना मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 30 वर्ष व सोनू पुत्र जनेश्वर नि0 कुरताना थाना गढी पुख्ता, शामली उम्र करीब 32 वर्ष बताए गये हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि हम दोनों अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते हैं। हम लोग सस्ते दामों में अवैध मादक पदार्थ खरीदते हैं तथा उसे उंची कीमत पर फुटकर में विभिन्न स्थानों पर बेचते हैं जिससे हमें काफी आर्थिक लाभ प्राप्त हो जाता है। आज हम लोग यहां स्मैक बेचने आये थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया।


