मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 02 शातिर गोकश अभियुक्तगण को किया गया घायल / गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गोमांस व गोवंशीय अवशेष, गोकशी के उपकरण, 01 ऑल्टो कार व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शेरपुर से बामनहेड़ी मार्ग पर गश्त की जा रही थी। इसी दौरान 01 संदिग्ध ऑल्टो कार दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा नजदीक जाकर चेकिंग हेतु टॉर्च की रोशनी डाली गयी तो 03 व्यक्ति गाड़ी से उतर कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें दो बदमाश 1. हकीकत पुत्र मौसम अली 2. नजाकत पुत्र मौसम अली घायल हो गए तथा उनका 01 अन्य साथी मौके से फरार हो गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तगण को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 किलो गोमांस, गोवंशीय अवशेष, गोकशी के उपकरण, 01 ऑल्टो कार व अवैध शस्त्र बरामद किए गए । घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर बरामद मांस की जांच करायी गयी जिसमें प्रथम दृष्टया गौमांश की पुष्टि हुई। पुलिस द्वारा विस्तृत जांच के लिये मांस का सेंपल एकत्रित कर मांस व अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-*
*1.* हकीकत पुत्र मौसम अली निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर ।
*2.* नजाकत पुत्र मौसम अली निवासी ग्राम शेरपुर, थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर ।
*बरामदगीः-*
🔹 50 किलो गोमांश व गोवंशीय अवशेष (01 सिर),
🔹 गोकशी के उपकरण( 01 दाब, 02 छुरा, लकडी का गुटका, रस्सी आदि)
🔹 01 ऑल्टो कार नं0- डीएल 05 सीसी 9969
🔹 02 तमंचे मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर


