Taja Report

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को मात्र 06 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया है।

वादी निवासी ग्राम रहकडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भोपा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि गांव के ही रहने वाले गोलू उर्फ हर्ष पुत्र बृजवीर ने वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने तथा अपशब्दो का प्रयोग किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोपा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 29/26 धारा- 331(6)/137(2)/87/64(1)/352 बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट व 3(2)वी एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना भोपा पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मात्र 06 घण्टे के अन्दर अभियुक्त को रहकडा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* गोलू उर्फ हर्ष पुत्र बृजवीर निवासी ग्राम रहकडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *