सहारनपुर। बेहट क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर के पास कलसिया में 38 वर्षीय सपना का नग्न शव मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को उसके कपड़े मंडी समिति के पास जंगल से बरामद कर लिए।
मोहल्ला महाजनान निवासी सपना मंगलवार रात करीब 2:30 बजे नंगे पैर घर से निकली थीं, जो बेहट मंडी समिति के पास सीसीटीवी में कैद हुआ। कुछ घंटों बाद उनका शव कपड़ों और जेवरातों के बिना मिला, जिससे हत्या का संदेह हुआ। परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है, जबकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों की जांच कर रही है।
बेहट कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस ने तलाशी ली और कपड़े बरामद किए। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और फॉरेंसिक जांच चल रही है ताकि लूट, हमला या सुसाइड का पता लगे। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
Author: Taja Report
Post Views: 194

