मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के 02 तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1245 प्रतिंबंधित नशीली टेबलेट व 480 कैप्सूल तथा 01 मोटरसाईकिल बरामद किए हैं।
जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत दिनांक 21.12.2025 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दौराने पुलिस चैकिंग प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के 02 तस्कर अभियुक्तगण को नगर पालिका मार्केट रेलवे रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 1245 नशीली गोली तथा 480 नशीले कैप्सूल व 01 स्पलैण्डर मोटसाईकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सेबंध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम प्रवीण जैन व मौ0 शाहवेज उर्फ सब्बन पुत्र शब्बीर अहमद हैं।
*बरामदगी का विवरण-*
🔹 1245 नशीली टेबलेट
🔹 480 नशीले कैप्सूल
🔹 01 सुपर स्पैलण्डर मोटरसाईकिल
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्त प्रवीण जैन उपरोक्त का मैडिकल स्टोर है तथा दवाईयों को खरीदने का लाइसेंस है। अभियुक्त प्रवीण जैन उपरोक्त अन्य दवाईयों के साथ-साथ प्रतिबंधित नशीली टेबेलेट व कैप्सूल भी खरीदकर लाता था तथा अपने साथी अभियुक्त मौ0 शाहवेज के साथ मिलकर उन्हे बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता था।


