Taja Report

नवी मुंबई की इमारत में भीषण आग, चार लोगों की जलकर मौत

नवी मुंबई में बीती रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और 10 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।मुंबई पुलिस के अनुसार, यह आग आधी रात को लगभग 12:30 बजे के आसपास लगी। नवी मुंबई के सेक्टर 14 स्थित MGM कॉम्प्लेक्स के रहेजा रेजीडेंसी में 10वें फ्लोर पर लगी आग कुछ ही देर में 11वीं और 12वीं मंजिल तक पहुंच गई।घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, “आग में 2 महिलाएं, 1 पुरुष और 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। 10 लोग आग में बुरी तरह से झुलस गए थे। सभी को इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया था। उनमें से कुछ लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है और कुछ का इलाज अभी भी जारी है।”आग लगने की असली वजह अभी तक पता नहीं चल रही है। आग की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

उक्त समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *