मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी को दो सभासदों द्वारा कथित धमकी दिए जाने पर जांच के आदेश दिए गये हैं।
प्रभारी नगर निकाय को दी शिकायत में नगरपालिका परिषद के नगर स्वास्थ्य अधिकारी अजय प्रताप शाही ने कहा कि मेरे द्वारा नगरपालिका परिषद, मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष को अपनी ज्वाईनिंग दिनांक- 24.06.2025 देने के बाद से ही अपने समस्त दायित्वो का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है और मेरे अभी तक के चार माह के कार्यकाल में नगरपालिका परिषद, मुजफ्फरनगर एवं प्रशासन के द्वारा सकुशल सम्पन्न कराये गये बडे-बडे धार्मिक एवं सामाजिक एवं अन्य आयोजनों एवं कार्यक्रमो जैसे कावड यात्रा, मोहर्रम, ईद अल फितर, अग्निवीर भर्ती, जज्बा दौड, विभिन्न वार्डो में अलग-अलग स्थानो पर सम्पन्न होने वाली रामलीला, दशहरा पर्व, कृषि प्रर्दशनी, नुमाईश मैदान प्रर्दशनी, स्वच्छता ही सेवा पखवाडा, संचारी रोग नियन्त्रण अभियान में विशेष सफाई व्यवस्था के साथ-साथ मेरे द्वारा नगर के समस्त वार्डों, ढलाव घरो, मुख्य मार्गों की प्रातः व सायं दोनो पालियों में एवं QRT टीम से नियमित रूप से बाजारो की सफाई व्यवस्था उत्तम प्रकार से लगातार करायी गयी है । उपरोक्त के अतिरिक्त मेरे द्वारा विकास भवन, कलेक्ट्रेट, एन0आई0सी0 में वी०सी०, सडक सुरक्षा कार्यक्रम, DCCC लाईव मॉनिटरिंग, किसान दिवस, तहसील दिवस, सी०एम०ओ० नोडल अधिकारी की मॉनिटरिंग मीटिंग भिन्न-भिन्न मीटिंगो में प्रतिभाग करते हुए वहाँ से प्राप्त होने वाले दिशा निर्देशो के अनुसार अपना कार्य नियमित रूप से सम्पन्न किया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त प्रोटोकॉल के दौरान की सफाई व्यवस्था, दैनिक स्वच्छता अभियान, समाज सेवी संस्थाओ के साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्कूलो में जागरूकता अभियान चलाकर जनता को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। महोदय मेरे द्वारा नगरपालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित आई०जी०आर०एस० पोर्टल एवं आपके कार्यालय के माध्यम से प्राप्त शिकायतो को 11/2025 अपने निर्देशन में समय से निस्तारण कराते हुए उक्त शिकायतो को पोर्टल पर भी निस्तारित कराया जा रहा है,
साथ ही मेरे द्वारा अपने अधीनस्थो जैसे मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं सफाई एवं खाद्य निरीक्षको, सफाई नायको से निरन्तर नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुद्धढ किया जा रहा है महोदय मेरे द्वारा लगातार चार माह से बिना किसी प्रकार का सी०एल० / ई०एल० / एम०एल० अवकाश लिये अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है।
महोदय उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए जहाँ एक ओर उच्चाधिकारियो, भिन्न-भिन्न मीडिया, जनमानस एवं अन्य विभागो के द्वारा उक्त कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए मुझे प्रोत्साहित किया गया है।
वहीं वार्ड नं0-49 के मा० सभासद श्री मनोज वर्मा तथा वार्ड नं0-25 के मा० सभासद श्री राजीव कुमार शर्मा दोनो सभासदो द्वारा मेरी ज्वाईनिंग के समय से ही मुझे प्रताडित करने का रवैया प्रारम्भ कर दिया गया था, जो आज 04 माह व्यतीत हो जाने के बाद भी निरन्तर जारी है। पूर्व में जहाँ उक्त दोनो सभासद मुझे धमकी भरे शब्दो में कहते रहे कि हमने पूर्व चेयरमैन श्रीमती अन्जू अग्रवाल को कुर्सी से बेदखल कर दिया था तुम तो हमारे सामने क्या हो, और यह भी कहा गया कि हमें कोई बात / घटना हाथ लगने दो, उसी को तूल देकर तुमको यहाँ से चलता कर देगें। लेकिन महोदय मेरी लगातार कार्य के प्रति सजगता और अपने दायित्वों के सम्पूर्ण निर्वहन के कारण दोनो सभासदो को मेरे 04 माह के कार्यकाल में जब कोई भी ऐसा घटनाक्रम / तथ्य नही मिला तो दोनो सभासदो द्वारा आज दिनांक- 01.11.2025 को अधिशासी अधिकारी महोदया, नगरपालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के कार्यालय कक्ष में मुझे पूर्व में दी गयी धमकी के अनुसार एक छोटी सी बात को तूल देकर अधिशासी अधिकारी से यह मांग करने लगे कि इस डॉ० को यहाँ से हटाओ।
उक्त के सम्बन्ध में दोनो सभासदो से अधिशासी अधिकारी द्वारा जानकारी चाही गयी, तो सभासदो द्वारा बताया कि आज दिनांक 01.11.2025 को समय लगभग दोपहर 12:00 बजे हम भगत सिहं रोड से होकर आ रहे है, वहाँ पर कूड़े के ढेर लगे हुए है। जिसके सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी द्वारा भगत सिहं रोड पर रात्रि सफाई की टीम के सुपरवाईजर से भगत सिहं रोड पर रात्रि में बाजार बन्द होने के बाद सफाई कराये जाने के सम्बन्ध में जानकारी की गयी, तो सुपरवाईजर ने बताया कि रात्रि में प्रतिदिन की तरह ही बाजार बन्द होने पर नियमित रूप से सफाई करायी गयी है। तत्पश्चात मैने भी भगत सिहं रोड पर पड़ने वाले वार्डो के सफाई नायक श्री शिवकुमार, वार्ड नं0-49 तथा श्री विशाल, वार्ड नं0-47 से जानकारी ली गयी कि सुबह की पाली में भगत सिहं रोड की सफाई के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी, जिसमें दोनो सफाई नायको द्वारा अवगत कराया गया कि सुबह की पाली में नियमित रूप से भगत सिहं रोड की सफाई कराकर कूड़ा उठवाया गया है। इससे मौके पर स्पष्ट हुआ कि सभासदो द्वारा कहा गया उक्त कथन असत्य है उसके उपरान्त सभासदो ने अपने मोबाईल पर भगत सिहं रोड पर पडी छोटी-छोटी रंगीन सजावटी कागज की कतरन दिखाई जिसके सम्बन्ध में भी मेरे द्वारा पुनः तुरन्त सफाई नायको से जानकारी की गयी, तो उनके द्वारा बताया गया कि प्रातः की पाली में सफाई के उपरान्त श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा वहाँ से निकली जिससे ब्लोअर मशीन से निकली सजावटी हल्की कागज की रंगीन कतरन भगत सिहं रोड पर किनारे उडकर पडी थी मेरे द्वारा तुरन्त ही दोनो सफाई नायको को उक्त हल्की कागज की रंगीन कतरन को हटवाकर सफाई कराये जाने के निर्देश मौके पर ही दिये गये। जिसके क्रम में उक्त स्थलो से उक्त कागज की कतरनो को हटाकर सफाई करा दी गयी। सभासदो द्वारा उक्त छोटी सी बात को तूल देकर मुझे कहा गया कि आपके द्वारा कोई कार्य नही किया जा रहा है महोदय उक्त सभासदो द्वारा मुझे निरन्तर ऐसे ही प्रताडित किया जा जाता रहा है। इसके अतिरिक्त महोदय यह भी अवगत कराना है कि दीपावली से पूर्व दैनिक जागरण समाचार पत्र मुजफ्फरनगर के “सुव्यवस्थित बाजार कार्यक्रम” में मैं एवं सुश्री ऋषिका सिंह जी पुलिस सर्किल ऑफिसर उपस्थित थे, तो ऐसे कार्यक्रम में दोनो सभासदो द्वारा मुझे यह कहकर प्रताडित किया गया कि हम वरिष्ठ सभासद है, हमे देखकर आप कुर्सी से खडे क्यो नही हुए।
महोदय एक प्रताडना के रूप में यह प्रकरण भी है कि दोनो सभासदो द्वारा कहा जाता है कि आपकी स्वास्थ्य विभाग के समय की एक वीडियो हमारे पास है जिसको हम वायरल कर देगें तथा गलत तरीके से प्रचारित भी करेगें। महोदय उक्त वीडियो के सम्बन्ध में आपको अवगत कराना है कि एक बार रात्रि में पोस्ट मार्टम के दौरान अनैतिक लेन-देन को लेकर किसान यूनियन के द्वारा हंगामा किया गया था जिसके सम्बन्ध में मेरे द्वारा तत्काल अपने उच्चाधिकारियो को उक्त घटनाक्रम में बारे में जानकारी दी गयी तथा अनैतिक लेन देन में दोषी कर्मियो को सजा दिलवाने का कार्य भी किया गया। महोदय विभागीय जांच तथा सी०ओ० सिविल लाईन रूपाली राव जी की जांच में उक्त प्रकरण में मेरी कोई संलिप्तता नही पायी गयी थी लेकिन दोनो सभासदो द्वारा उक्त प्रकरण के मामले में मुझे ब्लैक मेल किया जाता रहा है। मेरे यह समझाने के बावजूद भी कि उक्त प्रकरण में मैं दोष मुक्त करार दिया गया हूँ, फिर भी उक्त सभासदो द्वारा यह कहा जाता है कि उक्त प्रकरण को हम सबको दिखायेंगें बतायेगें, तथा इनके द्वारा उक्त प्रकरण को सबको बताया भी जा रहा है महोदय उक्त सभासदो के ऐसे कृत्य से मुझे मानसिक प्रताडना का सामना करना पड रहा है तथा मेरी कर्तव्य निष्ठा पर भी प्रश्न चिन्ह लगता है। मेरी छवि को धूमिल करने का उक्त सभासदो द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा है महोदय मेरे द्वारा उक्त सभासदो के वार्ड से सम्बन्धित सफाई कार्य के सम्बन्ध में बताये जाने पर तुरन्त ही उनके वार्ड में सफाई व्यवस्था करायी जाती है एवं अन्य किसी भी प्रकार का भेदभाव नही अपनाया जाता है, परन्तु उक्त दोनो सभासदो द्वारा 04 माह से लगातार मुझे यह कहा जा रहा है कि हम तो अपने पूर्व में नगरपालिका परिषद, मुजफ्फरनगर में तैनात नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ० अतुल कुमार को ही पालिका में तैनात करायेगें वह हमारे मन माफिक कार्य करते थे, हमारे मन माफिक ढलते थे।
महोदय मेरे द्वारा दोनो मा० सभासदो की गलत नीतियो “जैसे कि इनका यह कथन कि इस पालिका में हम दोनो वरिष्ठ सभासदो का विशेष ध्यान रखा जाये, अन्य सभी सभासदो को भूल जाओ, हमसे मिलकर चलोगे तो फायदे में रहोगे” का समर्थन नही किया गया है, इसलिए यह दोनो मा० सभासद मेरे प्रति भविष्य में ऐसा कृत्य, साजिश, मनघढन्त आरोप मुझ पर लगा सकते है जो कि न केवल पुनः मुझे और मानसिक पीडा से ग्रसित करेगा, साथ ही इससे मेरे कैरियर पर भी अनुचित प्रभाव पडेगा तथा मेरे व मेरे परिवार के जीवन यापन में भी कठिनाईयो का सामना उत्पन्न होगा, और हो रहा है। मेरा परिवार भी पिछले चार माह से मेरे प्रति जारी इस मानसिक प्रताडना से अछूता नही है।
अतः महोदय उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए मेरे हितो एवं मेरी कठिनाईयों का न्याय संगत निस्तारण कराने की कृपा करे।


