लखनऊ। यूपी के माध्यमिक स्कूलों में अवकाश तालिका जारी हो गई है। पहला अवकाश तीन जनवरी को होगा। यह अवकाश हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर होगा। होली का अवकाश दो और चार मार्च को होगा। इसी तरह दिवाली का अवकाश आठ, नौ और 11 नवंबर को होगा। माध्यमिक विद्यालय के इस शैक्षणिक कैलेंडर में कुल 112 दिन अवकाश और ग्रीष्म अवकाश के हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा 15 दिनों के लिए होगी। कुल 238 दिनों में काम और पढ़ाई होगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को नए साल 2026 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें गर्मी की छुट्टियां और रविवार मिलाकर कुल 112 दिन विद्यालय बंद रहेंगे। जबकि बोर्ड परीक्षा के लिए 15 दिन तय किए गए हैं। वहीं कुल 238 दिन विद्यालयों में पठन-पाठन व कार्य होंगे।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार कुल 28 दिन सार्वजनिक अवकाश होंगे। वहीं 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां होंगी। विशेष परिस्थितियों में स्थानीय जरूरत के अनुसार प्रधानाचार्य के विवेकाधीन तीन दिन की छुट्टी होगी। इसकी सूचना विद्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा करने के साथ ही डीआईओएस को भी देनी होगी।


