Taja Report

नई मंडी में दो लाख नकद समेत चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 2 चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये जेवरात को बेचकर अर्जित किये गये 2,00,660/- रूपये व मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एक अक्टूबर को मनीष गौतम पुत्र सतीश गौतम निवासी म0न0 956 संजय मार्ग गांधी नगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरो द्वारा वादी के घर से ताला तोड़कर अलमारी से जेवरात चोरी कर लिये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0स0 490/25 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस की सहायता से प्रकाश में आये अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर रतलाम गुजरात से 02 चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये जेवरात को बेचकर अर्जित किये गये 2,00,660/- रूपये बरामद व मोबाइल फोन किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* नानक पुत्र तारासिंह निवासी सिंगल फलिया गोदी रोड थाना बी-डिवीजन जनपद दाहौद, गुजरात।

*2.* विशाल छावडा पुत्र सेवक छावडा निवासी ग्राम गंधवानी बाडिया थाना गंधवानी जिला धार, मध्य प्रदेश।

 

*बरामदगी का विवरण-*

2,00,660/- रूपये(चोरी किये गये आभूषण को बेचकर अर्जित किये गये)

01 मोबाइल फोन।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया कि हम लोग ताले की चाबी बनाने का काम करते हैं। कुछ दिन पहले हमने थानाक्षेत्र नई मण्डी, मुजफ्फरनगर में चाबी बनाते समय एक घर से आभूषण चोरी किये थे। हमने चोरी किये गये आभूषणों को राह चलते व्यक्तियों को बेच दिया था। आज जो पैसे हम लोगो से बरामद हुए है यह रूपये उन्ही आभूषणों को बेचकर अर्जित किये थे तथा कुछ पैसे हमने खर्च कर लिये है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *