Taja Report

धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले गये 51,385 रुपये कराये

मुजफ्फरनगर। साइबर हेल्पडेस्क थाना सिविल लाईन द्वारा आवेदिका से धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाली गयी शतप्रतिशत धनराशि 51,385/- रुपये कराये वापस करा दिए।

साइबर हेल्पडेस्क थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा 01 आवेदिका के बैंक खाते से धोखाधडी कर निकाली गयी शतप्रतिशत धनारीशि 51,385/- रुपये उनके बैंक खाते में वापस कराये गये।आवेदिका द्वारा दिनांक 08.10.2025 को थाना सिविल लाईन साइबर हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके साथ ऑनलाईन धोखाधडी कर उनके खाते से 51,385/- रुपये की धनराशि निकाल ली गयी है। थाना सिविल लाईन साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा बैंक खातों को फ्रीज कराया गया। आज दिनांक 22.11.2025 को आवेदिका के खाते से धोखाधडी कर निकाली गयी शतप्रतिशत धनराशि 51,385/- रुपयों को आवेदिका के बैंक खाते में वापस कराया गया।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *