Taja Report

धोखाधड़ी कर निकाली गई कुल धनराशि 55,704/- रुपये वापस कराई

मुजफ्फरनगर। साइबर हेल्पडेस्क थाना खालापार द्वारा 02 आवेदकों से साइबर धोखाधड़ी कर निकाली गई कुल धनराशि 55,704/- रुपये वापस कराई गई।

साइबर हेल्पडेस्क थाना खालापार, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 आवेदकों से साइबर धोखाधड़ी द्वारा निकाली गई कुल धनराशि 55,704/- रुपये उनके बैंक खातों में वापस कराई गई। आवेदक शहजाद पुत्र मौहम्मद हबीब, निवासी इब्राहिम मस्जिद के पास, किदवईनगर, थाना खालापार, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनसे 48,004/- रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई है।

थाना खालापार साइबर हेल्पडेस्क द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क कर धनराशि को फ्रीज कराया गया तथा दिनांक 13.01.2026 को 48,004/- रुपये की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के बैंक खाते में वापस कराई गई।

दिनांक 05.01.2026 को आवेदक महबूब इलाही पुत्र नजीर, निवासी मक्कीनगर, डॉ० हारून की कोठी के पीछे, थाना खालापार, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा ऑनलाइन शिकायत कर अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनसे 7,700/- रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई है।

थाना खालापार साइबर हेल्पडेस्क द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराया गया तथा दिनांक 13.01.2026 को 7,700/- रुपये की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के बैंक खाते में वापस कराई गई।

 

*अपील:-*

✅ मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

✅ अपना बैंक खाता विवरण, एटीएम पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि किसी के साथ साझा न करें।

✅ साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल (मो0 9454401617) या निकटतम थाने पर स्थित साइबर हेल्प सेंटर से संपर्क करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *