Taja Report

धर्मस्थलों से मानकों के विपरीत और बिना अनुमति लगे 34 लाउडस्पीकर उतरवाए

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने उतरवाए धार्मिक स्थलों से तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान मानकों के विपरीत और बिना अनुमति के लगे 34 लाउडस्पीकरों को पूरी तरह से उतरवा दिया गया। इसके अलावा, करीब 100 से अधिक लाउडस्पीकरों की आवाज को निर्धारित डेसीबल सीमा के भीतर कम कराया गया। हटाए गए सभी उपकरणों को जब्त कर संबंधित थानों के मालखाने में जमा करा दिया गया।

जनपद में आज एसएसपी संजय कुमार वर्मा के आदेशानुसार एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में पुलिस ने सिटी सर्किल में अधिक ध्वनि करने वाले धार्मिक स्थलों पर लगे दर्जनों लाउडस्पीकर हटवाए। एसएसपी ने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार मानकों के खिलाफ जो भी लाउडस्पीकर लगाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी, जनपदवासियों से अपील की कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *