बाराबंकी। घर में खुशियों का माहौल। दुल्हन ने शादी की सभी रस्में पूरी कर दूल्हे के साथ जमकर डांस किया। फिर सुबह दुल्हन लापता हो गई।
बाराबंकी में शादी की सारी रस्में पूरी करने के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जाता है कि विदाई से ठीक पहले गायब हुई दुल्हन के प्रेमी संग भागने का शक है। दूल्हे पक्ष ने दुल्हन के परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लोगों ने कहा अजीब घटना हुई, जहां शादी की सभी रस्में पूरी करने और दूल्हे के साथ बिंदास डांस करने के कुछ ही देर बाद दुल्हन गायब हो गई।
इस घटना से नाराज दूल्हे के परिवार ने दुल्हन के परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दुल्हन ने शादी की सभी रस्में निभाईं, दूल्हे के साथ जमकर डांस भी किया, लेकिन थोड़ी ही देर में वह गायब हो गई। इससे शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार हैरान रह गए। गुस्साए दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

