नयी दिल्ली। ट्रेन यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर नई दिल्ली से जम्मू कश्मीर की तरफ जाने वाली 122 ट्रेन आगामी 15 अक्टूबर 2025 तक रद्द रहेगी ।
इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होकर जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन और सहारनपुर से होकर जाने वाली हेमकुंड साहेब भी शामिल है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश और जम्मू कश्मीर संभाग में रेलवे को भारी नुकसान हुआ है जहां एक तरफ भारी बारिश के चलते जम्मू कश्मीर में सड़क मार्ग और रेल मार्ग बाधित हो गया है तो वहीं अब भारी बारिश और रेल मार्ग को दुरुस्त करने के चलते रेलवे बोर्ड ने आगामी 15 अक्टूबर 2025 तक 122 ट्रेन रद्द कर दी है।
रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जम्मू कटरा वैष्णो देवी मार्ग पर क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत के कारण महत्वपूर्ण 122 ट्रेनों को 15 अक्टूबर तक के लिए निरस्त कर दिया है जिसमें मुख्य रूप से पश्चिम उत्तर प्रदेश की लाइफ लाइन हेमकुंड एक्सप्रेस तथा शालीमार एक्सप्रेस भी शामिल हैं जिस कारण इस बार नवरात्रों में भी माता के भक्तों को मां वैष्णो देवी जाने का मौका गंवाना पड़ सकता है ।

