नई दिल्ली। राजधानी में कुछ स्थानों पर शापिंग मॉल और अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी से सनसनी फैल गई। हालांकि जांच में पुलिस को कुछ नहीं मिला।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली व एनसीआर के विभिन्न शॉपिंग मॉल को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, चाणक्य मॉल, सेलेक्ट सिटीवॉक, एंबिएंस मॉल, डीएलएफ, सिने पोलिस, पैसिफिक मॉल, प्राइमस हॉस्पिटल और यूनिटी ग्रुप को धमकी भरा मेल मिला। जिसमें कहा गया, ‘कुछ घंटों में विस्फोटक फट जाएगा। हालांकि जांच में कुछ नहीं मिला।

