Taja Report

दिल्ली ब्लास्ट का मुख्य आरोपी मौलवी इरफान गिरफ्तार, दिल्ली में एक और संदिग्ध कार घूम रही

नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपी मौलवी इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इरफान श्रीनगर की मस्जिद में इमाम था और इस आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। वह इंटरनेट के माध्यम से विदेशी जिहादियों के संपर्क में था और जैश के प्रमुख मसूद अज़हर के वीडियो भी दिखाता था। पिछले महीने नौगाम में जैश के पोस्टर लगाए गए थे। उसकी पत्नी भी गिरफ्तार हुई है।

इस बीच खबर हैं कि अभी भी एक संदिग्ध आतंकी दिल्ली में बेलगाम घूम रही है। घटनास्थल के पास पार्किंग और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चला है कि एक आतंकी लाल रंग की ईको स्पोटर्स कार से घूम रहा है। इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर दिल्ली का है। ऐसे में दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। जांच में आई इस बात के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली में सभी वीवीआईपी, एतिहासिक व बाजारों खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *