Taja Report

दिन दहाड़े सर्राफा व्यापारी गिरधारी लाल की हत्या से सनसनी

गाजियाबाद। दिन दहाड़े सर्राफा व्यापारी गिरधारी लाल की हत्या से सनसनी फैल गई। उनकी मेन मार्केट में चाकू मारकर हत्या की गई।
बताया गया है कि मोदीनगर में गोविंदपुरी में लूट के इरादे से दुकान खुलते ही घुसे बदमाशों ने उनपर हमला किया। मौके पर पब्लिक ने एक हत्यारे को पकड़ लिया। सुबह दुकान खोलते  ही आरोपी अंकित ने कारोबारी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार के साथ तमंचे से फायरिंग की। मौके पर मौजूद लोगों ने हत्यारे को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गोविंदपुरी कॉलोनी के रहने वाले गिरधारी लाल (75) की मेन मार्केट में ‘गिरधारी लाल एंड सन ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान है। गिरधारी लाल वर्मा पिछले 50 वर्षों से मेन मार्केट में दुकान चला रहे थे।

गुरुवार सुबह करीब 9.15 बजे दुकान का शटर उठा रहे थे। तभी पैदल आए एक गोविंद पुरी निवासी युवक अंकित ने उन पर हमला कर दिया।  घटना से सनसनी फैल गई और स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। अधिकारी मौके पर पहुंच गए ।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *