Taja Report

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन

मुंबई । दशकों तक दिलों पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन से परिवार समेत पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे। इसके बाद घर पर उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अब उनके निधन की खबर सामने आई है। प्रोड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट करके दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी। उनके आवास पर तमाम फिल्मी हस्तियों के पहुंचने का क्रम जारी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *