Taja Report

दस लाख रुपये के गांजे सहित शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा 01 शातिर वांछित अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 20 किलो 800 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपये) तथा तस्करी में प्रयुक्त 01 कैन्टर बरामद किया गया है  जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरुद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा अभियान” के अंतर्गत दिनांक 15.12.2025 को थाना बुढाना पुलिस द्वारा 02 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया था जिनके कब्जे से 41 किलो गांजा बरामद किया गया था। जिसके संबंध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 517/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0-518/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोगों में अन्य अभियुक्तगण वांछित थे जिसमें से 02 अभियुक्तगण द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया तथा थाना बुढाना पुलिस द्वारा अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।

दिनांक 01.01.2026 को थाना बुढाना पुलिस खतौली-बुढाना मार्ग पर चैकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा एक कैन्टर को चैकिंग हेतु रोका गया तथा तलाशी में कैन्टर से 20.800 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपये) बरामद किया गया तथा कैन्टर चालक को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 06/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*

*1.* रविन्द्र उर्फ नौमान पुत्र रामपाल कश्यप निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 40 वर्ष

*बरामदगी-*

🔹 20 किलो 800 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपये)

🔹 तस्करी में प्रयुक्त कैन्टर नं0 UP 12 BT 3983

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी की कार्य करता है। हम लोग पानीपत से कम्बल आदि भरकर उडीसा बेचने जाते हैं तथा वहीं से सस्तों दामों में गांजा खरीदकर उसे कुछ कपडों में छुपाकर ले आते हैं तथा यहां आकर उंचे दामों पर फुटकर में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते हैं।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *