Taja Report

दलित लड़की का अपहरण व धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

मुजफ्फरनगर। स्वामी यशवीर महाराज पीठाधीश्वर योग साधना ने कहा कि कोतवाली बुढ़ाना के अंतर्गत आने वाले गांव गढ़ी शेखावतपुर से एक दलित समाज की लड़की को एक 4 बच्चों का बाप लव जेहाद में फंसा करके भगा कर ले गया। 5 अक्टूबर की यह घटना है। अभी तक उस आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है और इस लड़के ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि मैंने हरिजन समाज की लड़की से निकाह पढ़ लिया है। स्वामी यशवीर ने मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन से कहा है कि यह धर्मांतरण और लव जिहाद का मामला है। जिस मौलवी ने इस हरिजन समाज की लड़की का धर्मांतरण कराया और मुस्लिम लड़के से निकाह करवाया उन मौलवी पर भी कार्यवाही हो और आरोपी को गिरफ्तार करके धर्मांतरण के अंतर्गत जेल भेजा जाए और लड़की को हरिजन परिवार को सौंपा जाए। यदि इन पर कार्यवाही नहीं हुई व लड़की बरामद नहीं हुई तो हम जल्दी ही हिंदू समाज को लेकर इस जिहादी के घर के बाहर धरना देंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *