Taja Report

दरवाज़ा खोलते ही युवती को गोली मारी, मौत

ऋषिकेश। यहां शिवाजी नगर में एक तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात 10 बजे जब युवती घर पर अकेली थी तभी एक युवक बाइक से गली में आया और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला तो युवक ने जाली वाले दरवाजे से पिस्टल सटाकर गोली चला दी, जो सीधे महिला के सीने पर लगी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
युवती की हत्या की वारदात से हर कोई स्तब्ध है। महिला की पहचान प्रीति रावत (32) निवासी यमकेश्वर के रूप में हुई है। शिवाजी नगर में किराये पर कमरा लेकर पिछले एक साल से रह रही थी और आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एम्स में नौकरी करती थी। आरोपी सुरेश ने प्रीति की हत्या की योजना काफी पहले बना ली थी। हत्या के तरीके और सुरेश का शातिर अपराधी की तरह व्यवहार स्पष्ट करता है कि प्रीति की हत्या अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों से आवेश में आने के कारण नहीं बल्कि एक सोची-समझी योजना के तहत की गई है। मृतका तलाक सुदा महिला है उसका एक 8 वर्ष का बेटा भी है।
हत्या के बाद आरोपी सुरेश अपने वाहन (स्कूटी और कार) शहर में ही छोड़ कर चला गया। सुरेश की कार आवास विकास के समीप व स्कूटी नगर निगम के समीप मिली है। बताया जा रहा है कि वह घटना स्थल तक स्कूटी से पहुंचा था और बाद में अपने वाहन शहर में ही छोड़ कर बस या किसी अन्य साधन से फरार हो गया।
पुलिस जांच के अनुसार आरोपी सुरेश ने हत्या वाले दिन केवल प्रीति और उसके परिजनों से ही फोन पर बात की। जिससे पुलिस अन्य किसी व्यक्ति से कड़ी जोड़ कर सुरेश तक नहीं पहुंच पाई है। सुरेश ने घटना के बाद से मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया।
सुरेश के शहर से काफी दूर चले जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जल्द सुरेश को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, जिससे यह भी स्पष्ट हो रहा है कि सुरेश पुलिस की रडार पर है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट का कहना है कि सुरेश का यह शातिराना व्यवहार बताता है कि हत्या अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों में नहीं बल्कि काफी पहले से बनाई जा रही एक सोची समझी साजिश के बाद की गई है।
प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि प्रीति से शादी करने से पूर्व प्रीति एवं उसके परिजनों ने ऋषिकेश में संपत्ति लेने की बात सुरेश गुप्ता से कही थी। जिस कारण सुरेश गुप्ता ने लक्सर हरिद्वार स्थित अपनी सारी पैतृक संपत्ति 35 लाख में बेच दी थी। सुरेश प्रीति के साथ रहने के लिए ऋषिकेश में मकान ढूंढ रहा था, लेकिन 35 लाख में कोई अच्छी संपत्ति न मिलने के कारण सुरेश और प्रीति के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा। जिससे सुरेश अवसाद में भी आ गया था। वहीं परिजनों ने हत्या के पीछे अलग कारण बताया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *