मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री जब्त करते हुए अवैध शस्त्रों का निर्माण करने वाले व विक्रय करने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार किए हैं।गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
थाना बुढ़ाना पुलिस टीम थानाक्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बुढाना-कांधला मार्ग से मंदवाडा को जाने वाले रास्ते पर ईख के खेत में 02 व्यक्तियों द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उक्त सूचना पर थाना बुढ़ाना पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची जहां 02 व्यक्तियों द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी कर तथा भागने का मौका दिये बिना ईख के खेत से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* असलम पुत्र नूर हसन निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर हाल पता ग्राम परासौली थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* महताब पुत्र अशरफ निवासी ग्राम कुल्हेडी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर हाल पता मिमलाना रोड न्याजूपुरा थाना कोतवाली, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 11 तमंचे 315 बोर
✅ 01 पौनिया 315 बोर
✅ 01 पोनिया दोनाली 12 बोर
✅ 06 अधबने तमंचे 315 बोर
✅ 01 अधबनी पौनिया
✅ 07 नाल लोहा छोटी बडी
*शस्त्र बनाने के उपकरण-* 01 लोहे की आरी, लकडी के गुटके, ब्लेड, ड्रिल मशीन, बेल्डिंग मशीन, लोहे की रोड, बेल्डिंग रोड आदि
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम दोनों अवैध शस्त्र निमार्ण का कार्य करते है तथा समय-समय पर शस्त्र निर्माण का स्थान बदलते रहते हैं। आज भी हम लोग उक्त स्थान पर तमंचे बना रहे थे। तैयार किए गए तमंचे हम लोग शाहरूख पुत्र हसन, रिजवान पुत्र नामालूम, निवासीगण ग्राम जौला, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, तथा ग्राम जौला की ही महिला जिसें हम मोटी के नाम से जानते है, को बेचते है। कुछ तमंचे हमने तैयार कर लिये थे तथा कुछ अधबने तमंचों को हम पूरा कर रहे थे कि इसी दौरान पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया।
अब तक जनपद में कुल 512 अवैध अस्लाह, 1022 कारतूस व 03 शस्त्र फैक्ट्री बरमद की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना बुढ़ाना पुलिस टीम को 20,000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।


