शामली। थानाभवन पुलिस मुठभेड़ में 50 हज़ार का इनामी बदमाश ढेर हो गया। वह कई संगीन मुकदमों में वांछित था।
शामली जिले के थानाभवन और बाबरी पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में मार गिराया। सामा के सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। मारा गया बदमाश कई संगीन मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। मुठभेड़ में एक सिपाही भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस को देर रात मिली कि समयदीन शामली में है और दौड़ने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने रात 2 बजे घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग की।जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। इसमें समयदीन को गोली लग गई। वह ज़मीन पर गिर पड़ा। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहाँ उसकी मौत हो गई। मौत से पहले पूछताछ में समयदीन ने बताया कि शामली में दो महीने पहले (18 अक्टूबर) हुए एनकाउंटर में मारा गया नफीस उसका साथी था। 40 साल का समयदीन शामली के ही कांधला का रहने वाला था।

