Taja Report

तिरुवनंतपुरम टला बड़ा हादसा, राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकाप्टर लैंडिंग के दौरान धंसा

तिरुवनंतपुरम । सबरीमाला के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चॉपर अचानक कंक्रीट के गड्ढे में फंस गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिसकर्मियों और अग्निशमन बल के कर्मचारियों ने हाथ से धक्का देकर हेलीकॉप्टर को बाहर निकाला है।यह घटना आज सुबह केरल के प्रमादम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में देखने को मिली। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बाल-बाल बच गईं। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वो सड़क के रास्ते पंबा के लिए रवाना हो गईं हैंकैसे धंसे हेलीकॉप्टर के पहिए?

घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “पहले राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पंबा के पास निलक्कल में होनी थी। मगर, मौसम खराब होने के कारण स्टेडियम में लैंडिंग की योजना बनाई गई थी। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दक्षिणी राज्यों की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। मंगलवार की शाम को वो केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं। आज सुबह वो पथानामथिट्ट स्थित पहाड़ी मंदिर के लिए रवाना हुई हैं।।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *