Taja Report

ढाई लाख और बोलेरो सहित लूट की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। सिखेडा पुलिस द्वारा लूट की झूठी सूचना देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2,47,000/- रूपये नगद तथा एक बोलेरो पिकअप बरामद की है।  उसने पैसे गबन करने के उद्देश्य से लूट की झूठी सूचना दी थी।

गत 27 अक्टूबर की देर रात्रि को सुमित उर्फ कालू पुत्र राजकुमार उर्फ राजू निवासी मौहल्ला पटरी थाना जगाधरी, हरियाणा द्वारा डायल-112 के माध्यम से सूचना दी की वह थानाक्षेत्र सिखेडा के अन्तर्गत ग्राम निराना निवासी स्क्रैप व्यापारी हमीद के यहां स्क्रैप खरीदने आया था, रास्ते में अज्ञात बदमाशों द्वारा उससे स्क्रैप खरीदने के लिये लाये गये 2,50,000/- रुपये लूट लिये गये। सूचना पर थाना सिखेडा पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 137/2025 धारा 316(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा जांच प्रारम्भ की गयी। प्रारम्भिक जांच में लूट की सूचना झूठी पायी गयी। थाना सिखेडा पुलिस द्वारा लूट की झूठी सूचना देने वाले अभियुक्त सुमित उर्फ कालू उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 बोलेरो पिकअप गाडी, गाडी में सीट के गद्दे के नीचे छिपा कर रखे गये 2,47,000/- रुपये नगद तथा 01 मोबाईल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* सुमित उर्फ कालू पुत्र राजकुमार उर्फ राजू निवासी मौहल्ला पटरी थाना जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा।

 

*बरामदगी का विवरण-*

➖ 01 बोलेरो पिकअप गाडी

➖ 2,47,000/- रुपये नगद

➖ 01 मोबाईल फोन

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सुमित उपरोक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 27.10.2025 को शाहनवाज पुत्र मौ0 मूसा निवासी गुलाबनगर थाना जगाधरी यमुनानगर, हरियाणा द्वारा 2,50,000/- रुपये देकर मुझे ग्राम निराना थाना सिखेडा निवासी हमीद से स्क्रैप खरीदने के लिये भेजा था। मैंने इन 2,50,000/- रुपयों को गबन करने की योजना बनाई। मैंने रूपये गाडी में सीट के गद्दे के नीचे छिपा दिये तथा पुलिस व मालिक को 2,50,000/- रूपये लूट की झूठी सूचना दे दी।

गिरफ्तार अभियुक्त सुमित उर्फ कालू उपरोक्त द्वारा पैसे गबन करने के उद्देश्य से लूट की झूठी सूचना देना स्वीकार किया गया।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *