Taja Report

“डायरिया से डरे नहीं” कार्यक्रम को मिला केमिस्ट एसोसिएशन का साथ

 

पीएसआई इंडिया व केनव्यू के सहयोग से केमिस्ट एसो. की अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर। पाॅपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से मंगलवार को एक स्थानीय होटल में दवा व्यापारियों और केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों की अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में पीएसआई इंडिया और केनव्यू के सहयोग से जनपद में चलाये जा रहे ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम को सफल बनाने में केमिस्ट एसोसिएशन के योगदान को लेकर चर्चा हुई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मेडिकल स्टोर पर आने वालों को डायरिया के बारे में जानकारी देना, उससे बचाव व रोकथाम के उपायों की जानकारी देना और चिकित्सक के पास जाने की सलाह देना था।

कार्यशाला में पीएसआई इंडिया की कोमल घई ने ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के बारे में बताया कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के 13 और बिहार के तीन जनपदों में चलाया जा रहा है, जिसमें शून्य से पांच साल तक के बच्चों की डायरिया के कारण होने वाली मृत्यु दर को शून्य करना और दस्त प्रबंधन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि डायरिया से किसी भी बच्चे की मौत न होने पाए, इसमें केमिस्ट बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

अभिमुखीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने की। उन्होंने डायरिया के बारे में केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों का अभिमुखीकरण करते हुए कहा कि डायरिया से बचाव के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। इसलिए अपने घर और आस-पास साफ़-सफाई का पूरा ख्याल रखें । बच्चों को कुछ भी खिलाने-पिलाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन-पानी से अवश्य धुल लें। उन्होंने ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम को सफल बनाने में हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।

केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह ने डायरिया पर पीएसआई इंडिया द्वारा कराई जा रही कार्यशाला की सराहना की एवं आश्वासन दिया कि आगे भी इस तरह के आयोजन में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही यह भी कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों में ओआरएस एवं ज़िंक जरूर रखें I कार्यशाला में केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेश जुनेजा, महामंत्री अक्षय मित्तल, शक्ति सलूजा सहित केमिस्ट एसोसिएशन के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *