मुजफ्फरनगर। ठिठुरन बढने के साथ मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पर्वतीय जिलों में 5 दिसंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे मैदानों पर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 4 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 5 दिसंबर से मौसम में परिवर्तन का अनुमान लगाया है।उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। इससे पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट तो आएगी, लेकिन लगातार बनी हुई सूखी ठंड से कुछ राहत मिल सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर मानी जाती है।6 दिसंबर को फिर साफ आसमान, लेकिन 7-8 दिसंबर को दोबारा बदलाव आएगा।


