Taja Report

झोटा-बुग्गी रेस पर जुआ खेलते तीन लोग गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने झोटा-बुग्गी रेस पर जुआ खेलते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देशन में ककरौली थाना पुलिस ने झोटा-बुग्गी रेस पर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष जोगिंदर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ककरौली क्षेत्र में छापेमारी कर तीन लोगों को रंगेहाथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर और मेरठ जनपद के निवासियों के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री, नगदी के साथ झोटे और बुग्गी भी बरामद की हैं।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *