Taja Report

जीएसटी चोरी कर माल ले जा रहे वाहन से 16 लाख रुपए का अर्थदण्ड

मुजफ्फरनगर। जीएसटी विभाग की सचल दल टीम को देखकर भागे एल्युमिनियम इंगट भरी गाड़ी के चालक को छपार टोल प्लाजा पर पुलिस की मदद से रुकवा कर जांच की गई तो वाहन में टैक्स चोरी का माल ले जाने का खुलासा हुआ । इसके बाद राज्य कर विभाग द्वारा टैक्स चोरी में 16 लाख रुपए का अर्थदण्ड लगा कर जमा कराये गए है।

एक महत्तवपूर्ण मामले में सचल दल इकाई खतौली के प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर राज्य कर नितिन कुमार बाजपेई अपनी टीम के साथ बुढ़ाना में वाहनों की जांच कर रहे थे तब एक वाहन के बिल को चेक करते समय टीम को प्रपत्रों में कुछ संदिग्धता प्रतीत हुई l वाहन में एल्युमिनियम इंगट लोड था तथा माल का परिवहन सोनीपत से रुडकी किया जा रहा था l विस्तृत जांच करने के लिये वाहन चालक को कुछ समय रूकने के लिये कहा गया, लेकिन चालक बिल वहीं छोड़कर अपने वाहन को लेकर भागा। जिसका सचल दल इकाई खतौली द्वारा पीछा किया गया l सहायक आयुक्त नितिन वाजपेयी ने छपार टोल मैनेजर व पुलिस को फोन कर वाहन के भागने की सूचना दी गई l वाहन को छपार टोल पर रोका गया तथा सहायक आयुक्त अपनी टीम लेकर वाहन का पीछा करते हुए तत्काल वहां पहुंचे एवं उक्त वाहन को जीएसटी की सुसंगत धाराओं में डिटेन कर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ की। व्यापारी को कमियों के आधार पर एक्ट का उल्लंघन करने के लिये नोटिस जारी की गई I नोटिस के अनुपालन में व्यापारी द्वारा रुपए 16 लाख की पेनाल्टी जमा कराकर वाहन को अवमुक्त कराया गया I

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *