Taja Report

जिले में बड़े पैमाने पर होंगी भर्तियां, मिलेगा इतना वेतन

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधालय निरीक्षक ने सभी विधालय प्रधानाचार्य को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि शिक्षित बेरोजगार युवको को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये जी.डी.एक्स० सिक्योरिटी इण्डिया लि० नोयडा एवं भारतीय स्किल इंडिया नई दिल्ली के परस्पर के सहयोग से सुरक्षा सैनिकों की भर्ती का कार्यक्रम दिनांक- 20.11.2025 से 01.12.2025 तक जिले के 09 वि. खं० के अंतर्गत विधालयो में चयन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें चयनित अभ्यार्थियों को 20 दिवस का आवासीय प्रशिक्षण ट्रेनिंग सेन्टर नोयडा परी चौक में देकर 58 वर्ष तक स्थायी नियुक्ति के साथ उत्तर-प्रदेश एवं उत्तराखंड के बड़े अधौगिक में पद स्थापित किया जायेगा। जी०डी०एक्स० सिक्योरिटी इण्डिया लि० नोयडा के डिप्टी कमाण्डेट रामकिशन सिंह ने अधिक जानकारी देते हुये बताया कि सभी वि० के अंतर्गत विधालय पर 10:30 बजे से 3:00 बजे तक अलग-अगल तिथियों में चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी। इस भर्ती मेले के क्रम में दिनांक 20.11.2025 राजकीय इंटर कॉलेज, गढ़ीशेखावतपुर, बुढ़ाना दिनांक- 21.11.2025 कल्याणकारी इंटर कॉलेज, बघरा, दिनांक- 22.11.2025 अमर नायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शाहपुर, दिनांक- 25.11.2025 राजकीय इंटर कॉलेज, पुरकाजी, दिनांक 26.11.2025 जय हिंद इंटर कॉलेज, चरथावल दिनांक- 27.11.2025 महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज, मोरना दिनांक- 28.11.2025 डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, जानसठ दिनांक 29.11.2025 के. के. इंटर कॉलेज, खतौली दिनांक-01.12.2025 पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर सदर में प्रातः 10:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक आयोजित किया जायेगा। इस भर्ती के इच्छुत अभ्यार्थी जो न्यूनतम 10 वी0 पास ऊँचाई 168 सेमी० उम्र 18 से 45 वर्ष, वजन 52 से 96 कि०ग० वजन 52 से 96 कि०ग्रा० के बीच हो वहीं अभ्यार्थी इस भर्ती के लिये पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यार्थी 10वी, 12वी अंकसूची एवं आधारकार्ड की फोटोकापी एक फोटो के साथ निर्धारित तिथि में वि०ख० के अंतर्गत इंटर कॉलेज पर उपस्थित हो। चयनित अभ्यार्थियों को स्थायी नियुक्ति के साथ पन्द्रह हजार से अट्ठारह रू वेतन के साथ पी०एफ० ग्रेच्युटी, ई०एस०आई० द्वारा मेडिकल सुविधा वार्षिक वेतनवृद्धि. प्रमोशन्, बोनस जैसी अनेक सुविधाये दी जायेगी। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिये शिक्षित बेरोजगार युवक भर्ती अधिकारी के मोबाइल नम्बर-9667989993, सम्पर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *